फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गोकशी के दो आरोपियों की 16.27 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। थाना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने गोकशी के दो आरोपियों की 16 लाख 27 हजार रुपये की अवैध संपत्ति को मुनादी कराने के बाद कुर्क कर दिया है।बृहस्पतिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर के पर्यवेक्षण में, नायब तहसीलदार हसनपुर व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में प्रतिबन्धित गोवंशीय पशुओं की तस्करी व वध कर मांस विक्रय करने के अवैध कारोबार में संलिप्त सलीम करैशी व नौशाद निवासी मोहल्ला कुरैशियान(मनिहारन) कस्बा व थाना सैदनगली जनपद अमरोहा के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए लगभग 16,27,368/- रूपयें की अवैध संपत्ति दो मकानों को कुर्क कर दिया गया। सीओ ने बताया कि आरोपियों द्वारा कई वर्षों से चोरी छिपे प्रतिबन्धित गोवंशीय पशुओं की तस्करी, वध व मांस विक्रय कर अवैध रूप से धन अर्जित कर चल/अचल सम्पत्ति प्राप्त की थी। जिसे मुनादी कराने के बाद कुर्क कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लगातार गोकशी के आरोपियों की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें