फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्कर नगर में जेसीबी से तोड़ी अवैध प्लाटिंग और बाउंउ्रीवॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बगैर नक्शे के प्लाटिंग और बाउंड्रीवॉल के खिलाफ शुक्रवार को पुष्कर नगर में अभियान चलाया गया। जेसीबी से अवैध प्लाटिंग और बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त कर दिया गया। एक घंटे से अधिक देर तक कार्रवाई चलती रही। पुलिस बल मुस्तैद रहा। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम शशांक चौधरी ने शुक्रवार को पुष्कर नगर में ध्वस्तीकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार दीपक कुमार और अवर अभियंता श्याम बाबू वर्मा शाम लगभग चार बजे पंडकी प्राइमरी स्कूल से कुछ दूर स्थित कब्रिस्तान के पास पहुंचे। यहां पर 25 बीघे जमीन में बाउंड्रीवॉल की गई थी। उसके अंदर प्लाटिंग हुई थी। हालांकि इसका नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया था। इसके बाद जेसीबी ने बाउंड्रीवॉल को तोड़ा। वहीं एक से डेढ़ फीट ऊंचाई की निशानदेही भी गिरा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें