फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वक्फ की जमीन पर काट दी अवैध कॉलोनी, कार्रवाई की तैयारी

Thu, 02 May 2024 03:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर को व्यवस्थित ढंग से बसाने के लिए शासन ने महायोजना को मंजूरी दी है। लेकिन शहर में जमीन कारोबारी धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियों को बसाकर सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। इतना ही नहीं, वक्फ की जमीन पर भी अवैध कॉलोनी बसाने के लिए प्लॉटिंग शुरू कर दी। विनियमित क्षेत्र प्राधिकारी द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद अब मामले में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

शहर के सुंदरीकरण एवं व्यवस्थित ढंग से बसाए जाने के लिए शासन द्वारा महायोजना को मंजूरी दी गई है। आदर्श आचार संहिता हटने के बाद इस पर काम भी शुरू हो जाएगा। लेकिन जमीन कारोबारी अव्यवस्थित एवं नियम विरुद्ध अवैध कॉलोनियों को बसाकर शहर की सूरत को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। बिना ले आउट पास कराए एवं जरूरी सुविधाएं दिए धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियों को बसाने के लिए प्लाॅटिंग की जा रही है। इतना ही नहीं, तकिया मोती शाह में जमीन कारोबारियों ने एक वक्फ की जमीन में भी कॉलोनी बसाने के लिए प्लाटिंग शुरू कर दी। न तो उसका ले आउट पास कराया गया और न ही वहां जरूरी सुविधाएं भी मुहैया कराई गई है। विनियमित प्राधिकारी द्वारा मामले में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। अब मामले में जुर्माने के कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें