फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू व मलेरिया के केस बिगड़े तो संबंधित चिकित्साधिकारी होंगे जिम्मेदार : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। संचारी रोग अभियान को लेकर डीएम ने विभागीय समीक्षा बैठक की। कहा, डेंगू व मलेरिया के केस बिगड़ने पर संबंधित चिकित्साधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। कहा कि अभियान को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स ने 11 से 31 अक्तूबर तक चलने वाले संचारी रोग अभियान को लेकर संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने चिकित्सक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अभियान के लिए आशाओं को प्रशिक्षण दिया जाए। ग्रामीण इलाकों में खंड विकास अधिकारी व शहरी क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी सफाई की व्यवस्था देखें। एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग भी कराई जाए। कहा कि दस्तक अभियान के तहत आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर दिमागी बुखार, मलेरिया, जल जनित रोग, वेक्टर जनित रोगों के बारे में जानकारी दें।
बीएसए को निर्देश दिए कि स्कूलों में संचारी रोग के तहत बच्चों को जागरूक किया जाए। स्पष्ट कहा कि अभियान को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, बीएसए डॉ. मोनिका, डीपीआरओ पारुल सिसोदिया व सभी चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें