हसनपुर। नगर के मोहल्ला होलीवाला निकट सुशीला आनंद हाईस्कूल के पास नवनिर्मित मंदिर में मोहल्ले के लोगों द्वारा शोभायात्रा के बाद देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित की गई। यहां शिव परिवार, दुर्गा माता, हुनमान जी, राधा-कृष्ण, राम दरबार आदि की मूर्तियां स्थपित की गईं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन भी किया। अंत में भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से मुख्य यजमान पंडित उमाशंकर शर्मा, रमाशंकर शर्मा, कुलदीप गुप्ता, गोपाल गुप्ता, शिवांशु गुप्ता, नंदराम सिंह एडवोकेट, शिवकुमार त्यागी आदि मौजूद रहे। संवाद