नशेड़ी पति ने पत्नी पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पति के उत्पीड़न से आहत विवाहिता ने बेटियों के साथ घर छोड़ दिया और किराए के मकान में रहने लगी लेकिन आरोपी विवाहिता को लगातार धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ये मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर रहने वाले युवक की शादी 21 साल पहले हुई थी। दंपती पर तीन बेटी भी हैं। विवाहिता के आरोप के मुताबिक उसका पति शराब पीने का आदि है। वह दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर मारपीट करता है। जिसके चलते विवाहिता तीनों बेटी साथ ससुराल को छोड़ दिया और कस्बा में ही किराए के मकान पर रहने लगी। आरोप है कि पति यहां आकर भी देह व्यापार करने का दबाव बनाता और धमकाता है। विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।