मामला अमरोहा नगर के एक मोहल्ले का है। मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने जिद करने पर आनन-फानन में अपनी बेटी की शादी करीब 12 दिन पहले शहर के ही रहने वाले एक युवक के साथ की थी। शहर के एक बैंक्वेट हॉल में रिश्तेदारों और परिचितों की बड़ी दावत भी की थी, लेकिन बेटी की हरकत ने जो कर दिखाया उससे हर कोई अचंभित रह गए। दरअसल, दुल्हन के जोड़े में सजा-धजा देखने और विदाई का फोटो शूट कराने का जुनून सवार था। अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए उसने पिता से शादी कराने की जिद की थी।
विदाई के बाद जोड़े में जेवरों से लदी दुल्हन जब ससुराल पहुंची तो उसने पहली ही रात में पति ने साफ कह दिया कि उसका प्यार कोई और है। उसने तो शादी तो सिर्फ खुद को दुल्हन के तौर देखने और फोटो शूट कराने के लिए की थी। सुहागरात में दुल्हन के मुंह से यह बात सुनकर दूल्हे के पांव की जमीन खिसक गई। पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद बढ़ा तो परिजन भी कमरे में पहुंच गए। दुल्हन ने साफ कहा कि उसे फौरन तलाक चाहिए। खुद के साथ हुए इस फरेब पर दूल्हे के होश उड़ गए। उसने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।