फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: पत्नी के प्रेमी को पति व परिजनों ने बनाया बंधक

Wed, 15 Feb 2023 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी के प्रेमी को पति व उसके परिजनों ने बंधक बनाकर जमकर पिटाई की। मामले को निपटाने के लिए गांव में बैठी पंचायत ने प्रेमी को गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया। प्रेमी के परिजनों ने भी पंचायत का हुक्म मानकर गांव छोड़ने के पंचायत के फरमान पर अमल करने पर हामी भर दी।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवक कामकाज के सिलसिले में दिल्ली रहता है। गांव में उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ रहती है। महिला के संबंध अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ हो गए। संबंधों की जानकारी महिला के परिजनों व पति को भी मिल गई। शनिवार को पति दिल्ली से गांव आ गया। उसने शनिवार की रात ही दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। प्रेमी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब हो गया। लेकिन रविवार को पति व उसके परिजनों ने उसे पकड़ लिया और अपने घर पर बंधक बनाकर पिटाई की गई। जानकारी मिलने पर प्रेमी के परिजन भी मौके पर पहुच गए। महिला व प्रेमी के एक ही समुदाय से होने की वजह से मामला रफा दफा करने के लिए पंचायत बैठ गई। पति, प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाने की बात कर रहा था। एक ग्रामीण ने बताया कि पंचायत में महिला ने पहले तो प्रेमी पर बलपूर्वक संबंध बनाने का आरोप लगाया लेकिन बाद में अपने बयान से पलटते हुए प्रेमी के साथ ही रहने की बात करने लगी। लेकिन प्रेमी ने अपने साथ रखने की बात से पंचायत में इंकार कर दिया। पंचायत ने प्रेमी को गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया। मामले की नजाकत को देखते हुए प्रेमी व उसके परिजनों ने पंचायत के फरमान पर अमल करने की हामी भर दी। पंचायत में शामिल जिम्मेदार लोगों ने सोमवार को अपनी मौजूदगी में प्रेमी को दिल्ली जाने वाली बस मे बिठा दिया। उसके परिजनों को भी चेतावनी दी गई है कि प्रेमी गांव में दिखाई नहीं देना चाहिए। वही प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें