फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ के अभाव से जूझ रहा वन विभाग 240 घड़ियालों से श्रद्धालुओं को कैसे दिलाएगा सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाफ के अभाव से जूझ रहा वन विभाग तिगरी में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करने वाले 20 लाख श्रद्धालुओं को गंगा में मौजूद 240 घड़ियालों से कैसे सुरक्षा दिलाएगा। यह बड़ा विचारणीय सवाल है। जिसका जवाब वन विभाग के अधिकारियों के पास नहीं है।
विज्ञापन

तिगरी कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा मेले में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर के जिलों से पुलिस बल की मेले में ड्यूटी लगाई जाती है। मगर मेले में श्रद्धालुओं को जलीय जीवों से बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक गंगा में 240 से अधिक घड़ियाल हैं। जो तिगरी के आसपास टापू में यदा कदा दिखते रहते हैं। तीन दिन पूर्व ही तिगरी में गंगा तट पर विशालकाय घड़ियाल दिखाई दिया था। घड़ियालों से बचाव के लिए वन विभाग के पास न तो अपनी नाव हैं और न ही पूरा स्टाफ है। जहां धनौरा रेंज में पांच वन दरोगा होने चाहिए, वहीं एक ही तैनात है। आठ वन रक्षक की जगह आधे से भी कम तीन की तैनाती है। विभाग के पास पर्याप्त माली भी नहीं है, जिनकी मेले में ड्यूटी लगा दी जाए। तीन माली ही उपलब्ध हैं, जबकि छह की तैनाती होनी चाहिए। कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा के अलावा सीपिया घाट पर भी बड़ा मेला लगता है। अकेला वन दरोगा तिगरी में तैनात रहेगा या सीपिया घाट पर, यह भी बड़ा सवाल है।
विज्ञापन

वन दरोगा राकेश कुमार का कहना है कि गंगा में 240 से अधिक घड़ियाल हैं, जबकि वन विभाग के पास स्टाफ बहुत कम है। मेले के दौरान दिक्कत तो आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें