फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में डाक्टर नहीं मिले तो मरीजों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। सरकारी अस्पताल में चिकित्सक नहीं मिले तो मरीजों ने हंगामा किया। कहा कि आए दिन अस्पताल में अव्यवस्था की वजह से मरीजों को परेशानियां होतीं हैं। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव ताहरपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित। शनिवार दोपहर तक यहां चिकित्सक नहीं पहुंचे तो नाराज मरीजों ने हंगामा कर दिया। गांव रजोहा निवासी राजपाल और कौशल्या का कहना है कि यहां मरीजों को कोई सुविधा नहीं मिलती है।परेशान होकर लौटना पड़ता है। एक स्वीपर के सहारे सारी व्यवस्थाएं चलतीं हैं। मांग किया कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाए।
हसनपुर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा. सतीशचंद भास्कर ने कहा कि मैंने अभी ज्वाइन किया है। ताहरपुर पर किसी चिकित्सक की तैनाती नहीं है। फार्मासिस्ट छुट्टी पर हैं। शिकायत मिलने के बाद ताहरपुर पीएचसी में चिकित्सक भेजकर स्वास्थ्य सेवाओं को चालू कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें