हसनपुर। पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का सामान और एक तमंचा बरामद किया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पांच अप्रैल को ग्राम बाईखेड़ा निवासी सुम्मेरा ने पुलिस को बताया था कि उनके घर से चार्जिंग पर लगे दो मोबाइल फोन और एक पंखा चोरी हो गया था। सीसीटीवी फुटेज और पड़ताल के आधार पर ग्राम करनखाल से गंगाचोली मार्ग पर एक बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास आरोपी कलुआ निवासी ग्राम कालका वाली डगरोली को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर गैंगस्टर एक्ट और लूट समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन और एक पंखा बरामद किया है। तलाशी के दौरान एक अवैध 315 बोर और एक कारतूस भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। संवाद