अमरोहा। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर खाका तैयार कर लिया है। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। एक तरफ जांच शरारती लोगों को मुचलकों में पाबंद किया जा रहा है वहीं जनपद पुलिस ने 8 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनकी निगरानी शुरू कर दी है।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि शरफराज अली, शाहनवाज, नईम निवासी सिरसा खुमार थाना अमरोहा देहात, प्रदीप, आकाश निवासी मझौली थाना अमरोहा देहात, लोमश निवासी मानकजूड़ी थाना अमरोहा देहात, विजय सैनी व शिवचरन निवासी धौरिया थाना हसनपुर की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। जबकि 107 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। जिसमें अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने दो, अमरोहा देहात थाना पुलिस ने 5 और डिडौली कोतवाली पुलिस ने 100 अपराधियों को गुंडा बनाकर चालान किया गया है।