गजरौला। बारिश से हाईवे किनारे की दीवार टूट गई। हाईवे पर गुजर रहे वाहनों के साथ हादसे का डर बना रहता है। उधर हाईवे पर बने गड्ढे भी हादसों को दावत दे रहे हैं। मगर हाईवे की चौड़ीकरण का काम करा रही निर्माण कंपनी को गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं।
सदरपुर के सामने हाईवे की एक दीवार टूट गई है। काफी दूर तक टूटी दीवार के कारण लेन पर गुजरने वाले वाहन के साथ हादसा होने का डर बना रहता है। इसके अलावा दीवार को जल्द दुरुस्त नहीं किया गया तो हाईवे भी खिसक सकता है। जिससे कोई बड़ा हादसा होने से इन्कार नहीं किया जा सकता। उधर हाईवे पर जगह-जगह भी गड्ढे बने हुए हैं। सीओ ऑफिस से लेकर ब्रजघाट तक बने गड्ढों से गुजरते समय हादसे का डर बना रहता है, मगर न तो राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और न ही चौड़ीकरण का काम करा रही निर्माण कंपनी को हाईवे के गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। हाईवे किनारे की टूटी दीवार पर आंख मूंद रखी हैं। संवाद