फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे रहा बंद, वाहन चालकों को हुई दिक्कत, लंबा रूट करना पड़ा तय

Sun, 27 Aug 2023 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सावन के आखिरी सोमवार और कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ने पर हाईवे बंद होने के बाद लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वैकल्पिक मार्गों के लिए डाइवर्ट होने के बाद वाहन चालकों को लंबा रूट तय करना पड़ा। जिससे बसों में बैठीं सवारियों ने अधिक परेशानी झेली। दिन भर हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ चलती रही। जनपद में 59 किलोमीटर लंबे हाईवे पर 32 स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। जोन और सेक्टर के आधार पर पुलिसकर्मी हाईवे पर भ्रमण करते रहे। हालांकि मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर एम्बुलेंस व अन्य इमरजेंसी वाहनों को निकलने दिया गया। सोमवार सुबह आठ बजे से हाईवे पर आवागमन सुचारु रूप से चलने लगेगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से पाकबड़ा बॉर्डर सीएनजी पेट्रोल पंप के पास से वाहनों को डायवर्ट किया गया। जबकि हापुड़ जिले की ओर से सबसे पहले जीरो प्वाइंट से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों के लिए निकला गया। इसके अलावा जिले भर में गजरौला चौपला, रजबपुर बाइपास, अतरासी चौराहा, जोया, नारंगपुर चौराहा, संभल चौराहा, नीली खेड़ी, बुढ़नपुर, ढकिया चमन, चौधरपुर चौराहे से वाहनों को हाईवे पर जाने से रोका गया। यहां तैनात पुलिस कर्मियों ने ट्रक, बस, कार, कंटेनर व अन्य सभी वाहनों को डायवर्ट किया। पुलिस की सख्ती के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने वैकल्पिक मार्गों से निकलने में दुश्वारियां झेलीं। लंबे रूट तय करने से लोगों को आर्थिक नुकसान भी हुआ।
एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। बड़ी संख्या में कांवड़ियों की भीड़ उमड़ रही है। इसलिए हाईवे को बंद किया गया है। कावड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से हाईवे को बंद करना बेहद जरूरी था। रविवार की सुबह से लेकर सोमवार की सुबह तक कांवड़ियों की भीड़ और बढ़ेगी। इसलिए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को और अधिक सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार की सुबह दस बजे तक किसी भी कीमत पर वाहनों को हाईवे पर नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार सुबह तक इन रूटों से गुजरें
- शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों निजी/रोडवेज बस, ट्रक, ट्रैक्टर आदि मालवाहक भारी वाहन को जनपद शाहजहांपुर के कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।-

- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चन्दौसी, बबराला से डिबाई, नरौरा, बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली भेजा जायेगा।

- रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, जनपद मुरादाबाद, चन्दौसी, बबराला, नरौरा, बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

- मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी व हल्के को जनपद मुरादाबाद से वाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलन्दशहर, सिकन्दरा होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

- मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाला यातायात: मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए मेरठ भेजा जाएगा।

- चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाला यातायात: चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले समस्त भारी व हल्के वाहनों को जनपद बिजनौर से मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जायेगा।

- नूरपुर, शिवाला कलों, फीना से अमरोहा की तरफ आने वाला यातायात: नूरपुर, शिवाला कलां, फीना से अमरोहा की ओर आने वाले समस्त भारी वाहनों को नौगांवा सादात, अमरोहा की तरफ नहीं भेजा जाएगा।

- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों को बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली भेजा जायेगा। कोई भी मालवाहक वाहन गवां की तरफ से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।

- अमरोहा से दिल्ली जाने वाला यातायात : अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी व हल्के वाहनों को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा ।

- गजरौला से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: गजरौला चौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर से बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

- धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।

- हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

- अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन : अमरोहा से मुरादाबाद को जाने वाले वाहनों को कांठ रोड से उमरी रोड से होते हुए मुरादाबाद या अमरोहा से कैलसा बाईपास होते हुए पाकबड़ा से मुरादाबाद जाएगा।

- अमरोहा से मेरठ को जाने वाला यातायात : अमरोहा से नूरपुर बिजनौर से बैराज होकर यदि कोई वाहन अमरोहा हाईवे से दूसरी तरफ से जाता है तो अमरोहा से संभल, गवा, रजपुरा से बुलंदशहर से मेरठ जाएगा।

- अमरोहा से संभल को जाने वाला यातायात : अमरोहा से संभल को जाने वाले हल्के वाहनों को कांवड़ की संख्या को देखते हुए गजरौला से हसनपुर से गंवा, संभल या जोया से असमोली होकर संभल की तरफ भेजा जाएगा।

- अमरोहा से बिजनोर को जाने वाला यातायात : अमरोहा से बिजनौर की तरफ जाने वाला यातायात शाह विलायत गेट से रजाकपुर बाईपास से टर्न करके अमरोहा धनौरा रोड होकर मंडी धनौरा से चांदपुर, बिजनौर की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें