फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: हाईवे पर पांच नवंबर से नहीं दौड़ेंगे भारी वाहन, रहेगा रूट डायवर्ट, जानिए क्या है वजह

Thu, 27 Oct 2022 01:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर गेस्ट हाउस में हापुड़ और अमरोहा जिलों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई।  बैठक में तय किया गया कि पांच नवंबर से हाईवे पर रूट डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया। भारी और माल वाहक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के गजरौला में कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए पांच नवंबर से हाईवे पर भारी एवं माल वाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा। उनको वैकल्पिक मार्ग से गुजारा जाएगा। बुधवार देर शाम अमरोहा व हापुड़ जिले के पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने अधीनस्थों के साथ बैठक की। बैठक में पांच नवंबर से रूट डायवर्ट कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम गढ़मुक्तेश्वर गेस्ट हाउस में दोनों जिलों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक की गई। बैठक में अमरोहा डीएम बीके त्रिपाठी, एसपी आदित्य लांग्हे, एएसपी राजीव कुमार सिंह, सीओ अरुण कुमार, टीएसआई धर्मेंद्र खोखर और हापुड़ जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित हुए। 

बैठक में अफसरों ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर दोनों जिलों में गंगा किनारे विशाल मेला लग रहे हैं। हाईवे पर गुजरने वाले वाहन दोनों मेलों में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रभावित करते हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए दोनों जिलों के अधिकारी व कर्मचारियों में सामंजस्य जरूरी है। इस दौरान पांच नवंबर से हाईवे पर रूट डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


तय किया गया कि भारी और माल वाहक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिले में एक नवंबर से ही रूट डायवर्ट कराया जाएगा लेकिन पांच नवंबर से हाईवे पर भारी और माल वाहक वाहनों को भी रोक दिया जाएगा। उनको वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें