फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे-अधूरे अभिलेख पर निजी अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत होने पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया। इस पर अधिकारियों ने मामले की जांच की। अस्पताल के कागजात आधे-अधूरे मिलने पर एसीएमओ ने अस्पताल सील कर दिया है।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के सैदनगली गांव निवासी तीस वर्षीय महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने बृहस्पतिवार दोपहर ढक्का मोड़ पर स्थित एक निजी अस्पताल माही हेल्थ क्लीनिक में भर्ती कराया था। प्रसव के बाद अस्पताल में महिला की हालत बिगड़ गई थी। रक्तस्राव अधिक होने पर गंभीर हालत में महिला को यहां से रेफर कर दिया गया। गंभीर अवस्था में महिला को मेरठ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजन शव लेकर वापस अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया और चिकित्साधिकारियों से शिकायत की।
इसके बाद बिना किसी कार्रवाई के ही शव को घर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। इधर, सीएमओ डा. राजीव सिंघल ने मामले में जांच कराई। मंगलवार को एसीएमओ डा. सुरेंद्र सिंह ने ढक्का मोड़ पहुंचकर माही हेल्थ क्लीनिक में जांच की। अस्पताल के दस्तावेज देखे। दस्तावेज पूरे न होने पर अस्पताल सील कर दिया। संचालक को नोटिस थमाया है। इस कार्रवाई से अस्पतालों का गलत तरीके से संचालन करने वाले लोगों में खलबली मची है। सीएमओ डा. राजीव सिंघल ने बताया कि अभिलेख पूरे नहीं होने पर माही हेल्थ क्लीनिक सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें