फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक आत्महत्या प्रकरण : शिक्षक दंपती ने हाईकोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

सुल्तानठेर संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार को आत्महत्या के लिए उकसाने में नामजद सहायक अध्यापक दंपती ने गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत याचिका डाली है। हालांकि, अभी इसकी सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है। पुलिस जमानत याचिका को खारिज कराने में जुटी है।

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानठेर के संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने एक अक्तूबर को स्कूल में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला था। जिसमें उन्होंने स्कूल के ही सहायक अध्यापक राघवेंद्र सिंह, उनकी शिक्षक पत्नी सरिता सिंह और बीएसए डॉ. मोनिका सिंह पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने शिक्षक दंपती और बीएसए के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने नामजद शिक्षक दंपती की गिरफ्तारी को कई जगह दबिशें दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। उधर, शिक्षक दंपती ने गिरफ्तारी से बचने के लिए वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में जमानत याचिका डाली है। पुलिस शिक्षक दंपती की जमानत याचिका खारिज कराने में जुट गई है।
विज्ञापन

- पुलिस आरोपी शिक्षक दंपती की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। शिक्षक दंपती ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका डाली है। जिसे खारिज कराने की कोशिश की जा रही है। - श्वेताभ भास्कर, सीओ
विज्ञापन

आरोपी शिक्षक दंपती के गैर जमानती वारंट जारी

प्रधानाध्यापक संजीव कुमार की आत्महत्या में फंसे सहायक अध्यापक राघवेंद सिंह, उनकी शिक्षक पत्नी सरिता सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है। पुलिस ने सभी संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ कोर्ट संबंधी काम भी पूरे करा लिए हैं। आरोपी शिक्षक दंपती की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी मिल गए हैं। सीओ श्वेताभ भास्कर ने इसकी पुष्टि की। कहा, पुलिस ने कई दिन पूर्व गैर जमानती वारंट ले लिए हैं। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें