फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में जानलेवा बना बुखार: सिपाही और कॉलेज प्रबंधक की जान गई, गांवों में डेंगू बेकाबू, अस्पताल में लगी कतार

Tue, 07 Nov 2023 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा जिले के ग्रामीण इलाकों में बुखार लगातार बेकाबू हो रहा है। बड़ी संख्या में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए लंबी लाइन लग रही है। 
विज्ञापन
अमरोहा के जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में बुखार लगातार जानलेवा बना हुआ है। डिडौली क्षेत्र के गांव सिवौरा निवासी अजीत सिंह (42) पुत्र स्व. लटूर सिंह की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे और उनकी तैनाती रामपुर पुलिस लाइन में थी। उधर, हसनपुर के गांव गंगाचोली में स्थित ज्योति इंटर कॉलेज के प्रबंधक जयपाल सिंह (50) की भी बुखार से मौत हो गई।

विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिवौरा निवासी अजीत सिंह वर्ष 1998 में पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती रामपुर पुलिस लाइन में चल रही थी। जबकि, हाल ही में वह बरेली पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल की ट्रेनिंग के लिए गए थे। वहां उन्हें बुखार आ गया। जिसके बाद उन्हें बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आराम ने होने पर उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। हेड कांस्टेबल की मौत से उनकी मां कश्मीरी, पत्नी सोयम, दो बेटे व एक बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, हसनपुर क्षेत्र के गांव गंगाचोली में ज्योति इंटर कॉलेज है। कॉलेज के प्रबंधक जयपाल सिंह को पंद्रह दिन पहले बुखार आया था। परिजन पास के ही निजी चिकित्सक से उपचार करवा रहे थे। लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। रविवार की रात को हालत खराब होने पर परिजन उपचार के लिए मेरठ ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। मृतक ने अपने पीछे छह बच्चे छोड़े हैं।

मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी से भी बुखार से पीड़ित

मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी सैदनगली निवासी अभिषेक कौशिक को पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। तबीयत में सुधार न होने पर उनकी जांच हुई तो वह डेंगू आशंकित पाए गए हैं। निजी अस्पताल में उनका उपचार कराया जा रहा है।

चार डेंगू पॉजिटिव मिले

अमरोहा में बुखार के साथ-साथ डेंगू भी बेकाबू है। सोमवार को जिला अस्पताल में सात डेंगू आशंकित मरीज पहुंचे। जिसमें चार लोग पॉजिटिव निकले। सीएमएस डॉ. प्रेमापंत त्रिपाठी ने बताया कि चाराें डेंगू पॉजिटिव मरीजों की एलाइजा जांच कराई जा रही है। उधर, जिला अस्पताल में सोमवार को 15 मरीज बुखार और दो मरीज डेंगू के भर्ती थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें