फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खुदा की बारगाह में झुके सिर, अमन-चैन की दुआ मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बकरीद सोमवार को जिले भर में अकीदत के साथ मनाई गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जिले की विभिन्न ईदगाह और मस्जिदों में अकीदत के साथ बकरीद की नमाज अदा की। ईदगाह और मस्जिदों में बकरीद की नमाज के बाद देश में आपसी सौहार्द, अमन चैन के लिए दुआ की। बाद में एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन

बकरीद की नमाज अदा करने के लिए ईदगाह के अलावा शहर की तमाम मस्जिदों में अकीदतमंदों की जबरदस्त भीड़ रही। अकीदतमंदों ने नमाज के तय समय से घंटों पहले से ही ईदगाह पर पहुंचना शुरू कर दिया। बुजुर्ग, युवा, बच्चे सफेद कुर्ता-पायजामा और जालीदार टोपी पहनकर ईदगाह पहुंचे। नमाज के समय तक ईदगाह के अंदर जगह नहीं बची थी। शहर की प्रमुख मस्जिदों के साथ ही सभी छोटी बड़ी मस्जिदों में भी नमाज पढ़ी गई। देश और कौम की तरक्की, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। इस दौरान शहर की ईदगाह पर मुफ्ती आसिम मुबशशिर ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। इससे पहले उन्होंने कुर्बानी से जुड़ी इस्लामी तारीख भी बयान की। शिया जामा मस्जिद में मौलाना डाॅ. एहसन अख्तर सरोश, मस्जिद शाही चबूतरा में मुफ्ती शाहिद हुसैन अजमली, मदरसा जामिया नूरिया अशरफुल उलूम में मुफ्ती तैय्यब अली कादरी नईमी ने जमात की इमामत की। नौगांवा सादात की ईदगाह पर मुफ्ती अब्दुर्रहमान कासमी और शिया जामा मस्जिद मौलाना मसरूर अब्बास ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। जोया की बड़ी ईदगाह में मौलाना मोहम्मद अलीम कासमी ने नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने अपनी हैसियत के अनुसार कुर्बानी दी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें