फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गैस चूल्हा ठीक करते समय फेरीवाला झुलसा

Sat, 04 Jan 2025 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। नगर के मोहल्ला भूबरा में गैस चूल्हे की सर्विस करने के दौरान गैस लीक हो गई और आग लग गई। मरम्मत कर रहा युवक झुलस गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजनों ने झुलसे युवक को गंभीर हालत में बाजपुर उत्तराखंड के अस्पताल में भर्ती कराया है। मोहल्ले के निवासी जसवंत मौर्य का 15 वर्षीय बेटा विपिन मौर्य गैस चूल्हे की सर्विस एवं सामान की बिक्री का कार्य करता है। बताते हैं कि शुक्रवार को विपिन उत्तराखंड बाजपुर के गांव महेशपुरा में फेरी करने गया था। शाम के समय विपिन गांव के एक घर में गैस चूल्हे की सर्विस कर रहा था। अचानक गैस लीक हो गई और आग लग गई। इसमें विपिन झुलस गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और मामले की सूचना विपिन के परिजनों को दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें