भारत-यूएई संबंधों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार शिखर सम्मेलन और पुरस्कार में अमरोहा के सैय्यद हसन नकवी को सम्मानित किया गया है।दुबई के एक होटल में बृहस्पतिवार रात को इंटरनेशनल बिजनेस समिट अवार्ड्स का आयोजन किया। पिछले दिनों दुबई में आयोजित इंटरनेशनल बिजनेस सबमिट एंड अवार्ड समारोह में उनकी कंपनी को बेस्ट इंटरनेशनल एडवाइजर ऑफ द ईयर 2022 अवार्ड से सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से केसी त्यागी, महासचिव जनता दल (यू) मुख्य अतिथि थे। प्रमुख अतिथियों में एफटीआईआई के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र चौहान, फिल्म अभिनेता और कुलपति, पंडित लखमी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी, डॉ हरिओम त्यागी, ग्रुप एडिटर ऑब्जर्वर डॉन मीडिया ग्रुप, अबू अब्दुल्ला अध्यक्ष बू अब्दुलहा ग्रुप आदि शामिल थे।
भारत-यूएई संबंधों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार शिखर सम्मेलन और पुरस्कार में अमरोहा के सैय्यद हसन नकवी को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
दुबई के एक होटल में बृहस्पतिवार रात को इंटरनेशनल बिजनेस समिट अवार्ड्स का आयोजन किया। अवार्ड शो में दोनों देशों के बिजनेस टाइकून और प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में अमरोहा के मोहल्ला गुजरी निवासी सैय्यद मोहसिन नकवी के पुत्र हसन नकवी को सम्मानित किया गया है। सैय्यद हसन नकवी दुबई में आंनजा इंवेस्टमेंट के निदेशक हैं। पिछले दिनों दुबई में आयोजित इंटरनेशनल बिजनेस सबमिट एंड अवार्ड समारोह में उनकी कंपनी को बेस्ट इंटरनेशनल एडवाइजर ऑफ द ईयर 2022 अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से केसी त्यागी, महासचिव जनता दल (यू) मुख्य अतिथि थे। अहमद एलमेटवाली, सीईओ, निजी कार्यालय एचएच शेख, मोहम्मद बिन अहमद बिन, हमदान बिन, मोहम्मद अल नाहयान अति विशिष्ट अतिथि थे। प्रमुख अतिथियों में एफटीआईआई के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र चौहान, फिल्म अभिनेता और कुलपति, पंडित लखमी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी, डॉ हरिओम त्यागी, ग्रुप एडिटर ऑब्जर्वर डॉन मीडिया ग्रुप, अबू अब्दुल्ला अध्यक्ष बू अब्दुलहा ग्रुप आदि शामिल थे। मोहसिन नक़वी अमरोहवी को उनके पुत्र को प्राप्त इस सम्मान पर बड़ी संख्या में बधाई संदेश प्राप्त हो रहे है।