हसनपुर। क्षेत्र के गांव निवासी महिला की सड़क हादसे में ब्रजघाट में मौत हो गई है। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहरका निवासी बिजेंद्र अपनी पत्नी त्रिवेणी (42) और रिश्तेदार महिला कल्लो के साथ बाइक पर सवार होकर शनिवार की दोपहर को अपने गांव से गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव नयागांव जा रहे थे। ब्रजघाट में सड़क हादसे में त्रिवेणी की मौत हो गई। जबकि बिजेंद्र और कल्लो घायल हो गए।घायलों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। मौत की सूचना से परिजनों में शोक व्याप्त है। मृतका ने अपने पीछे दो बच्चे छोड़े हैं। संवाद