फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण लीग में हसनपुर नपा ने प्राप्त की तीसरी रैंक

सार

इसके अलावा नॉर्थ जोन की टॉप टेन सूची में भी नाम बनाया है। जिसमें सड़कों पर स्वच्छता, सार्वजनिक शौचालय में स्वच्छता, नालियों में सफाई का कार्य मुकम्मल मिला था। उत्तर प्रदेश में स्वच्छता के मामले में तीसरा नंबर हासिल करने के बाद नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 लीग के तहत नगर पालिका द्वारा प्रदत्त समस्त सुविधाएं, जैसे डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़ा निस्तारण के लिए पालिका द्वारा स्थापित यांत्रिक पद्घति जैसे एमआरएफ सेंटर एवं वर्मी कंपोस्टिंग सेंटर, पब्लिक कम्युनिटी एवं पिंक टायलेट की स्वच्छता, नगर में जलापूर्ति व्यवस्था, नगर के पार्कों व तालाबों का सुंदरीकरण व रख-रखाव, नगर में प्रतिदिन दो पॉलियो में सफाई कार्य, नगर के गंदे पानी की निकासी के लिए नाले नालियों की तली झाड़ सफाई कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार द्वारा चलाई गई स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण लीग 2022 में हसनपुर नगर पालिका परिषद ने उत्तर प्रदेश में तीसरी रैंक प्राप्त की है। इसके अलावा नॉर्थ जोन की टॉप टेन सूची में भी नाम बनाया है। जिसमें सड़कों पर स्वच्छता, सार्वजनिक शौचालय में स्वच्छता, नालियों में सफाई का कार्य मुकम्मल मिला था। उत्तर प्रदेश में स्वच्छता के मामले में तीसरा नंबर हासिल करने के बाद नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 लीग के तहत नगर पालिका द्वारा प्रदत्त समस्त सुविधाएं, जैसे डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़ा निस्तारण के लिए पालिका द्वारा स्थापित यांत्रिक पद्घति जैसे एमआरएफ सेंटर एवं वर्मी कंपोस्टिंग सेंटर, पब्लिक कम्युनिटी एवं पिंक टायलेट की स्वच्छता, नगर में जलापूर्ति व्यवस्था, नगर के पार्कों व तालाबों का सुंदरीकरण व रख-रखाव, नगर में प्रतिदिन दो पॉलियो में सफाई कार्य, नगर के गंदे पानी की निकासी के लिए नाले नालियों की तली झाड़ सफाई कार्य किया गया। नगर पालिका द्वारा जनहित में संचालित समस्त जनहित की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना।
पालिका कर्मचारियों का परीक्षण, नगर की हर समस्या का छह घंटे के भीतर निस्तारण कार्य किया गया। सूखे व गीले कूड़े को अलग करने के लिए नीला व हरा डस्टबिन वितरण कराया गया। अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह ने बताया कि उपरोक्त कार्य में भारत सरकार की गोपनीय टीम द्वारा नगर का भ्रमण कर नगर पालिका परिषद हसनपुर की समस्त बिंदुओं पर मूल्यांकन किया गया। जिसका परिणाम भारत सरकार की वेबसाइट पर एक अक्तूबर 2022 को प्रदर्शित हुआ। जिसमें नगर की जनता के सहयोग से नगर पालिका परिषद हसनपुर को उत्तर प्रदेश रैंकिंग में तीसरा स्थान और स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 लीग प्रतिस्पर्धा में 3662.64 अंक प्राप्त कर नोर्थ जोन की टॉपटेन सूची में अपना स्थान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें