फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर नपा चेयरमैन के अधिकार सीज होने पर एसडीएम को बनाया प्रशासक

सार

पिछड़ा वर्ग का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नगर पालिका चेयरमैन पद का चुनाव जीतने के मामले में पालिकाध्यक्ष के अधिकार सीज होने के बाद जिलाधिकारी द्वारा उनके स्थान पर एसडीएम हसनपुर सुधीर कुमार को प्रशासक नियुक्त किया है। हसनपुर निवासी नीलम शादाब खान ने वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में बसपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में हसनपुर नगर पालिका से चेयरमैन पद का चुनाव लड़ा था। नीलम शादाब खान को सामान्य जाति का होने का दावा करते हुए उनके द्वारा दाखिल किए गए पिछड़ी जाति के प्रमाण पत्र को फर्जी बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछड़ा वर्ग का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नगर पालिका चेयरमैन पद का चुनाव जीतने के मामले में पालिकाध्यक्ष के अधिकार सीज होने के बाद जिलाधिकारी द्वारा उनके स्थान पर एसडीएम हसनपुर सुधीर कुमार को प्रशासक नियुक्त किया है।
विज्ञापन

हसनपुर निवासी नीलम शादाब खान ने वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में बसपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में हसनपुर नगर पालिका से चेयरमैन पद का चुनाव लड़ा था। चुनाव जीतकर वह चेयरमैन चुनी गईं थी। चुनाव परिणाम आने के बाद पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल कुमार गर्ग ने नेतृत्व में अन्य भाजपाइयों ने चार दिसंबर 2017 को कलक्ट्रेट पहुंचकर चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोला था। नीलम शादाब खान को सामान्य जाति का होने का दावा करते हुए उनके द्वारा दाखिल किए गए पिछड़ी जाति के प्रमाण पत्र को फर्जी बताया था। पिछले पांच साल से अलग-अलग टीम द्वारा जांच की चुकी है। 27 सितंबर को जिला अधिकारी बीके त्रिपाठी ने राज्यपाल के निर्देश मिलने के बाद हसनपुर पालिका चेयरमैन नीलम शादाब खान के प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकारों को सीज कर दिया था। नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जिसमें सात दिन के भीतर जबाव नहीं देने पर उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। चेयरमैन द्वारा नोटिस का जबाव देने की तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को नगर पालिका में प्रशासक के रूप में उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार की तैनाती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें