फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बरात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग, डांस कर रहे युवक को लगे छर्रे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा। बरात चढ़त के दौरान डांस कर रहे युवकों ने हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान फायरिंग करने वाले युवक के बगल में डांस कर रिश्तेदार को ही छर्रे लग गए। घटना के बाद लोगों के होश उड़ गए। तुरंत ही दोनों युवकों को कार में बिठाकर वहा से भगा दिया गया। मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

मूलरूप से गजरौला थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति सेना में हैं। वर्तमान में अपने पत्नी और बच्चों के साथ गजरौला में रहते हैं। उनके बेटे की बरात सोमवार की सुबह अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव में आई थी। दुल्हन का पिता किसान है। जबकि उसका छोटा भाई आर्मी का जवान है। खाना खाने के बाद दोपहर में बरात चढ़त हो रही थी। इस दौरान नशे में धुत कुछ युवक डांस कर रहे थे। तभी अचानक एक युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान डांस कर रहे एक युवक को छर्रे लग गए। अचानक हुई घटना से घराती और बरातियों में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग करने वाला युवक और घायल युवक दूल्हे के रिश्तेदार हैं। तुरंत ही दोनों युवकों को कार में बैठकर वहा से भेज दिया गया। इसके बाद जल्दी-जल्दी बरात चढ़त को निपटाया गया। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं है। सीओ अंजलि कटारिया ने घटना की जानकारी से इनकार करते हुए बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें