फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : नरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (संयुक्त मोर्चा) की पंचायत गांव मनौटा में हरचरण सिंह के आवास पर हुई। पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी का किसानों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चौराहे पर किसान चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं भी सुनीं। समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की। कहा, किसानों का उत्पीड़न न किया जाए। किसानों की समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाए। एमएसपी और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए। किसानों पर नलकूपों पर डिजिटल मीटर लगाने का दबाव न बनाया जाए। वर्तमान सरकार ने किसान नीति, गन्ना मूल्य निर्धारण, फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी कानून और बिजली मुफ्त देने का वादा खिलाफी किया है। इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि चौधरी, मंडल अध्यक्ष मयंक धारीवाल, यासीन प्रधान जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक, शुभम त्यागी, फहीम सैफी, निशि त्यागी, मोहम्मद कलाम, अंकुश, अनुज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें