चंदौसी। पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर चल रहे चंदौसी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को महाकाल इलेवन और हनुमान राइडर्स के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। संघर्षपूर्ण मुकाबले में हनुमान राइडर्स के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर महाकाल इलेवन की टीम को एक रन हरा दिया। विजेता टीम के खिलाड़ी निशांत कुशवाह प्लेयर ऑफ द मैच रहे।बृहस्पतिवार को हनुमान राइडर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाकाल इलेवन की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 200 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें यजस ने 104 , अमन 40 और अनमोल ने 13 रन बनाए। हनुमान राइडर्स के गेंदबाज निशांत ने चार और अक्षु बाजवा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हनुमान राइडर्स की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमें निशांत ने 53, अक्षु बाजवा ने 51 और दीपक ने 33 रन बनाए। महाकाल इलेवन के गेंदबाज ज़ीशान नबी ने 05 और अनमोल व यजस ने दो- दो विकेट विकेट झटके। अंपायर की भूमिका में कुश रावत और पुनीत शर्मा रहे। स्कोरिंग माधव मिश्रा, विकास माथुर और प्रियांशु यादव ने की। इस दौरान कपिल गुप्ता, अनिल कपूर, संचित अग्रवाल, डॉ. वीरेश, अभय यादव, हरिओम यादव, प्रहलाद यादव आदि मौजूद रहे। शुक्रवार को स्टार फार्मा और महाकाल इलेवन के बीच मुकाबला होगा।