मंडी धनौरा। तहसील फीडर में आए तकनीकी फॉल्ट की वजह से आधे शहर की बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे तक ठप रही। लगातार बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता ने बताया कि तकनीकी फॉल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों ने बिजलीघर के कंट्रोल रूम को फोन कर बिजली आपूर्ति बाधित रहने के बारे में जानकारी की। शाम को करीब पांच बजेे बिजली आपूर्ति सुचारू हुई।