फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने गुरनाम, महामंत्री बालकराम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमराेहा। माध्यमिक शिक्षक संघ का वार्षिक चुनाव संपन्न हो गया। जिसमें अध्यक्ष गुरनाम सिंह, जिला मंत्री बालक राम, कोषाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी ने एकजुट होकर आपसी एकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

भगवत शरण इंटर कॉलेज जोया में संघ का वार्षिक चुनाव में चुनाव अधिकारी जिला अध्यक्ष बदायूं देशराज सिंह यादव के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए गुरनाम सिंह, मंत्री पद के लिए तीन नामांकन बालक राम, महिपाल सिंह तथा राम किशोर, कोषाध्यक्ष पद के लिए केपी सिंह व जागन लाल ने नामांकन दाखिल कराया। संगठन हित में मंत्री पद से महिपाल सिंह व राम किशोर ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद से जागन लाल ने अपना नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए गुरनाम सिंह, जिला मंत्री पद के लिए बालक राम, जिला कोषाध्यक्ष पद के लिए कृष्ण पाल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी ने कहा कि संगठन की एकता में ही शक्ति है। प्रदेशीय मंत्री डॉ. जीपी सिंह ने कहा कि समूचे जनपद ने एकता का परिचय देकर संगठन को मजबूत करने का काम किया है।
इस दौरान हरिओम शर्मा, मनोज गौड़, डॉ. राजवीर सिंह, जागन लाल, घुरहू राम, डॉ. सिद्धार्थ पांडेय, महिपाल सिंह, रामकिशोर, चारु शर्मा, नरेंद्र पाल सिंह, दानिश हबीब खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें