गजरौला। शहवाजपुर डोर स्थित डिगिया पब्लिक स्कूल में बुधवार को खो-खो, कबड्डी व दौड़ प्रतियोगिता की गई। क्रिकेट मैच भी खेला गया। बालिका वर्ग कबड्डी में कप्तान गुलबहार के नेतृत्व में कनक, डिंपल, निशा, संजना, निहारिका, वर्षा ने शानदार प्रदर्शन कर सलोनी की टीम को पराजित किया।
खो-खो प्रतियोगिता में कप्तान शिफा के नेतृत्व में गुलशफा, दुर्गा, दिव्यांशी, कीर्ति, इजरा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए माहिरा की टीम को हराया। कबड्डी बालक वर्ग में कप्तान दीपक व मुशारिक की टीम के बीच भिड़ंत हुई। जिसमें दीपक की टीम ने जीत दर्ज की। जूनियर वर्ग में खेले गए क्रिकेट मैच में कप्तान अयान के नेतृत्व में अनिल, सचिन, ऋषभ, विनीत, जावेद, हनी, आकाश, सूर्य कांत, पीयूष ने शानदार प्रदर्शन कर अजय की टीम को पराजित किया। सीनियर वर्ग में कप्तान आमिर के नेतृत्व में टीम के खिलाड़ियों अनुज, अयान, प्रशांत, दक्ष, बिलाल, अक्षित ने प्रतिद्वंदी टीम के कप्तान फरदीन के नेतृत्व में खेली टीम को हराया। इस मौके पर कोच संदीप कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद आवश्यक हैं। प्रधानाचार्य रेखा राजपूत, उपमा चौधरी, शालू, साक्षी, शालिनी, प्रभा ठाकुर, इंदु शर्मा आदि स्टाफ मौजूद रहा।