फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जीएसटी साइट ठप, रिटर्न भरने में व्यापारियों को परेशानी

Thu, 09 Jan 2025 11:46 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जीएसटी साइट ठप होने से व्यापारियों व कर अधिवक्ताओं को दिसंबर माह और वित्तीय वर्ष की तिमाही का रिटर्न भरने दिक्कत हो रही है। जबकि रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 11 जनवरी है। जीएसटी साइट बुधवार रात्रि से ठप है। कर अधिवक्ता रजत गुप्ता ने बताया की जीएसटी का मासिक रिटर्न आर वन भरने की अंतिम तिथि 11 जनवरी है। साइट पर रिटर्न अपलोड नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कर अधिवक्ताओं और टैक्स प्रेक्टिशनर्स पर अंतिम तिथि का कार्य भार बढ़ जाएगा। अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर डीलर राजीव वार्ष्णेय ने बताया कि सॉफ्टवेयर से रिटर्न अपलोड तो हो रहा है लेकिन जीएसटी पोर्टल पर प्रोसेस नहीं हो पा रहा। जिससे मासिक रिटर्न भरने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। उन्होंने जीएसटी काउंसिल से जल्द से जल्द समस्या का निवारण करने की मांग की है। ताकि अंतिम तिथि से पहले व्यापारी और अधिवक्ता रिटर्न भर सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें