फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारागाह की जमीन पर बोया जाए गोवंशों के लिए हरा चारा : डीएम

Fri, 10 May 2024 03:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गो आश्रय स्थलों के संबंध में बृहस्पतिवार को डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक की। सूचना के बावजूद अमरोहा एवं जोया के अतिरिक्त किसी अधिशासी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर स्पष्टीकरण तलब कर संतोषजनक जवाब न मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चारागाह की जमीनों को चिन्हित कराकर गोशालाओं में रहने वाले पशुओं के लिए हरे चारे के प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कलक्ट्रेट में गोशालाओं के संबंध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण ,मूल्यांकन एवम समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा बैठक में पशुपालन विभाग के अधिकारियों की शिथिलता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीवीओ को स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। गोशालाओं में भूसे एवं हरे चारे की व्यवस्था करने, गोशालाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए। नंदी विहार गुरेठा में लगातार कमियां पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। एनजीओ के प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार के लिए 15 दिनों का समय दिया। कहा कि सभी गोशालाओं में लू से बचाव के उपाय और पानी के उचित प्रबंध होना चाहिए। एसडीएम को चारागाह की भूमि को चिन्हित कराकर गोवंशों के लिए हरा चारा की बोवाई का प्रबंध करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने दो वृहद गोशालाओं निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने को एसडीएम हसनपुर को निर्देश दिए। बैठक अमरोहा एवं जोया के अधिशासी अधिकारी के अलावा अन्य अधिशासी अधिकारी के न पहुंचने पर स्पष्टीकरण तलब करने तथा संतोषजनक जवाब न मिलने पर वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, सीवीओ डॉ. खुशीराम, डीपीआरओ पारुल सिसोदिया एवं सभी एसडीएम, बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें