गजरौला। ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में ब्लाॅक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शासन से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की।बुधवार को ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले आवाज बुलंद करते हुए कहा कि उनसे अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था, बढ़ते पोर्टल कार्यों और गैर विभागीय जिम्मेदारियों से उन पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है। शासन से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर राजकुमार, शिवम, राजपाल सिंह, राहुल राणा, फौजिंद्र सिंह, पृथ्वी सिंह, जाहिद खां, उपेंद्र सिंह, मुस्तकीम अहमद, पल्लवी, अर्चना सैनी आदि मौजूद रहे।