फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13.24 लाख लोगों के बीच आज से मुफ्त में पांच-पांच किलो गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राशन कार्डधारकों के बीच दूसरे चक्र में अनाज का वितरण 21 नवंबर से शुरू होगा। इसके तहत 13,24,401 लोगों को मुफ्त में गेहूं बंटेगा। इस बार चावल नहीं मिलेगा। राशन कार्ड के प्रत्येक सदस्य को बांटने का निर्देश दिए गए हैं। सुबह छह से रात नौ बजे अनाज बांटना है। इसके लिए कोटेदारों को निर्देश दिए हैं। घटतौली पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीएसओ राजीव शुक्ल ने बताया कि दूसरे चक्र के राशन वितरण के लिए तैयारी कर ली गई है। 21 नवंबर से गेहूं बांटना है। राशन का वितरण शुरु होगा। इसमें प्रत्येक यूनिट को पांच पांच किलो मुफ्त में गेहूं मिलना है। अब तक दूसरे चक्र में चावल भी बांटा जाता रहा है लेकिन इस बार बदलाव कर दिया गया है। केवल गेहूं बांटा जाना है। मालूम हो कि जिले में कुल 3,32,711 राशन कार्डधारक हैं, जबकि 13,24,401 सदस्य हैं। इनमें पात्र गृहस्थी के 3,12,093 जबकि सदस्य 12,52,065 इसके अलावा अंत्योदय कार्डधारक हैं 20,618 हैं जबकि 72,336 सदस्य है। इन सभी सदस्यों को राशन का वितरण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें