फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: निकाह करने का झांसा देकर छह लाख रुपये हड़पे

Wed, 30 Aug 2023 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। महिला ने अपनी बेटी और दो बेटों के साथ मिलकर किसान को निकाह का झांसा देकर साढ़े छह लाख रुपये हड़प लिए और बाद में निकाह से मुकर गई। रुपये मांगने पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। शिकायत पर सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मां-बेटी और दोनों बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगवार निवासी शुबराती की पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी है। करीब एक वर्ष पहले उसकी मुलाकात सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी गुड्डी से हुई। महिला के पति की भी मौत हो चुकी है। जिस पर महिला ने सुबराती से निकाह करने की बात कही। पीड़ित का आरोप है कि महिला ने अपनी बेटी रेशम और बेटे सलमान, शाहरूख के साथ मिलकर उससे एक लाख रुपये ले लिए। इसके बाद निकाह करने के लिए आनाकानी करने लगी। जिस पर उसने 11 जून 2022 को आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दायर किया। जिसके बाद महिला निकाह के लिए राजी हो गई। कभी बेटे की शादी तो कभी निकाह की खरीदारी के लिए करीब साढ़े छह लाख रुपये हड़प लिए। तीन मार्च 2023 को महिला ने होटल में निकाह करने की बात कही। जिस पर वह परिजनों के साथ होटल में इंतजार करता रहा, लेकिन महिला नहीं पहुंची। उसने फोन किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर उसने कोर्ट की शरण ली। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि मामले में महिला गुड्डी, सलमान, शाहरूख और उसकी बेटी रेशम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें