फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्लाटिंग में साझेदार बनाकर 15 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गांव के ही युवक ने किसान को प्लाटिंग में साझेदार बनाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में न तो मुनाफा दिया न उसकी मूल रकम लौटाई। पीड़ित ने अपने रुपये मांगे तो उसके साथ मारपीट की। घर में घुसकर किसान की पत्नी से छेड़खानी की गई। मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।
विज्ञापन

यह मामला रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव का रै। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उनका आरोप है कि गांव के ही परविंदर ने बताया था कि वह प्लॉटिंग करता है और इस काम में काफी मुनाफा है। अगर तुम कुछ रुपये प्लाटिंग में लगाओगे तो काफी मुनाफा मिलेगा। इस बीच पीड़ित किसान की जमीन मध्य गंगा नहर में गई थी, जिसका किसान को मुआवजा मिला था। आरोप है कि परविंदर को जानता था, इसलिए किसान ने उस पर विश्वास कर लिया और मुआवजे के मिले 25 लाख रुपये परविंदर के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इस बीच परविंदर ने गजरौला में प्लाॅटिंग का कार्य किया और प्लॉट खरीदा लेकिन प्लाट बेचने पर जो फायदा हुआ था, आरोपी परविंदर ने किसान को नहीं दिया। किसान ने अपने रुपये मांगे तो वह टालमटोल करता रहा। ज्यादा तकाजा करने पर परविंदर ने किसान की पत्नी के खाते से 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में बैंक वालों की मिलीभगत कर 6 सितंबर 2021 को बिना चेक और विड्रॉल के किसान के खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर दिखा दिए। जबकि उसी दिन किसान के फर्जी हस्ताक्षर से विड्रॉल करके पांच लाख रुपये की निकासी दिखा दी। आरोपी परविंदर 15 लाख रुपये हड़प लिए।
एक दिसंबर 2023 की सुबह किसान अपने घर पर था। तभी आरोपी परविंदर गाली-गलौज करता घर में घुस आया और मारपीट की। बचाव में आई किसान की पत्नी के साथ छेड़खानी की। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें