फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नोट बदलने का झांसा देकर 30 हजार रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र के कैलसा बॉर्डर पर मिनी बैंक में नोट बदलने का झांसा देकर तीस हजार हड़प लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आराेपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ये मामला देहाता थानाक्षेत्र के कैलसा बॉर्डर का है। क्षेत्र के गांव चकवारसपुर में किसान विकास कुमार का परिवार रहता है। उनकी पत्नी कनकलता कॉस्मेटिक की दुकान में मिनी बैंक भी चलाती है। आरोप है कि 25 सितंबर की शाम सवा पांच बजे स्कूटर सवार दो व्यक्ति दुकान पर पहुंचे और कॉस्मेटिक का सामान खरीदने लगे।
इस दौरान आरोपियों ने 100-100 रुपये के नोट बदलकर 500-500 रुपये के नोट देने की गुजारिश करने लगा। लिहाजा कनकलता ने पांच-पांच सौ के 30 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए। इस दौरान युवकों ने स्कूटर से रुपये निकाल कर लाने की बात कही। इसके बाद आरोपी रुपये लेकर भाग गए।
विज्ञापन

कनकलता ने दुकान के बाहर आकर देखा तो आरोपी गायब थे। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें