फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ रोगियों के बच्चों की उच्च शिक्षा को सरकार कर रही हर संभव प्रयास: डॉ आशीष

Thu, 30 Mar 2023 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रांत प्रचारक डॉ आशीष गौतम ने कुष्ठ रोगियों के बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी और 3 अप्रैल को गुरूकुल चोटीपुरा में होने वाले चाणक्य नाटक मंचन देखने का आवाहन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को संघ के प्रांत प्रचारक बार एसोसिएशन के हॉल में पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। डॉ आशीष गौतम ने कहा कि संघ ने हमेशा देश को जोड़ने का काम किया है। समाज सेवा के कार्यो में हमेशा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। उन्होंने सरकार की ओर से कुष्ठ रोगियों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया और सरकार के कार्यो की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में योगदान वाले महान आचार्य चाणक्य व विक्रमादित्य जिनके नाम पर विक्रम संवत्सर चलता के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही 3 अप्रैल को गुरूकुल चोटीपुरा में होने वाले चाणक्य नाटक मंचन देखने का आवाहन किया गया। जिसमें अभिनेता मनोज जोशी अभिनय करेंगे। बैठक की अध्यक्षता अवनीश शरण बंसल एडवोकेट ने की जबकि संचालन संजय सिंह उर्फ गुरूवरन एडवोकेट ने किया। इस दौरान चैनसुख गोले, राकेश मिश्रा, राजेंद्र सैनी, सतीश त्यागी, दिनेश चौहान, प्रवेश, राजीव सैनी, नरेंद्र पोषवाल, राजपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें