फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी के घर से हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार फांदकर सफाई कर्मचारी के घर दाखिल हुए चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। सुबह उसे चोरी की जानकारी हुई। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सुल्तान नगर प्रेम चंद्र सफाई कर्मचारी है। शनिवार की रात वह परिवार के साथ घर में सो रहा था। किसी समय चोर दीवार फांदकर दाखिल हो गए। चोरों ने घरों में रखे कपड़े, बर्तन सहित हजारों का सामान समेट लिया और फरार हो गए। सुबह को जागने पर सामान बिखरा देख उसे घर में चोरी की जानकारी हुई। पता लगने पर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने चोरी की जानकारी ली। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि चोरी की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें