फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसान के घर से नकदी और जेवरात समेत सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। बेखौफ चोरों ने किसान के घर में घुसकर नकदी-जेवरात समेत लाखों रुपये का समान चोरी कर लिया। कुछ कागजात भी चोरी कर ले गए। जाते समय महिला के कानों से कुंडल खींच लिए। जिसके बाद जाग हो गई। शोर मचाने पर भाग निकले। मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

चोरी की ये घटना थानाक्षेत्र के धनौरी माफी गांव में हुई। यहां पर किसान नरेंद्र सिंह का परिवार रहता है। रविवार रात उनकी पत्नी यशोदा देवी घर पर अकेली थीं। अन्य परिजन कहीं बाहर गए हुए थे। रात में किसी समय चोर दीवार फांद कर उनके घर में घुस आए और यहां अलमारी में रखी 30 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषणों चोरी कर लिए। एक बैग में घरेलू जरूरी कागजात थे उसे भी ले गए। जाते समय चोरों ने बरामद में सो रही यशोदा देवी के कानों के कुंडल खींच लिए। तभी यशोदा की आंख खुल गई, उन्होंने शोर मचा दिया। इससे पहले ग्रामीण इकट्ठा होते दोनों चोर भाग निकले। ग्रामीणों ने चोरों को काफी तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात के चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें