फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रमजान के आखिरी जुमे पर अलविदा की नमाज अदा की गई। शहर से लेकर गांवों तक की मस्जिदों में अमन की सदा के साथ नमाज अदा हुई। बारगाह-ए-इलाही अलविदा के सजदे में अमनो अमान के लिए हजारों हाथ उठे। उलमा ने कहा कि गरीब, यतीम, मिस्कीन के चेहरे पर खुशियां लाएं। उसके बाद ही रमजान का मकसद पूरा हो सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रमजान का 25वां रोजा यानी आखिरी जुमा। शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में सुबह से हलचल रही। हर कोई तैयारी में जुटा दिखा। घरों की साफ सफाई की गई। इसके बाद इबादत का सिलसिला शुरू हुआ। घरों में युवतियों और महिलाओं ने कुरआन की तिलावत और नफिल नमाज अदा की। इसके बाद दोपहर 12 बजे से बुजुर्गों के साथ मासूम बच्चे भी मस्जिदों के लिए निकलने लगे। शहर की जामा मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद जाहिद ने नमाज पढ़ाई। शिया जामा मस्जिद में मौलाना डाॅ. एहसन अख्तर सरोश ने नमाज अदा कराई। मस्जिद तख्त सुलेमान (मदरसा शाही चबूतरा) में मुफ्ती शाहिद हुसैन अजमली की इमामत में लोगों ने नमाज पढ़ी। मदरसा जामिया नूरिया अशरफुल उलूम में मुफ्ती तैय्यब कादरी की इमामत में रोजेदारों ने अलविदा जुमे की नमाज अदा की। इसके अलावा जोया, डिडौली, कैलसा, रजबपुर, अतरासी व नौगावां सादात क्षेत्र में भी लोगों ने जज्बे के साथ अल्लाह की बारगाह में सिर झुकाया।
-
नगर व कस्बों में अदा की नमाज
हसनपुर। जामा मस्जिद में मुफ्ती मेराजुद्दीन ने नमाज अदा कराने के बाद दुआ कराई। उधर, ढबारसी, उझारी और बुरावली में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। मंडी धनौरा की जामा मस्जिद में नमाज के बाद मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ की गई। बछरायूं व कुआखेड़ा में भी जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन


दुआ के लिए उठे हजारों हाथ

गजरौला। रमजान माह में शुक्रवार की दोपहर जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई। नगर और ग्रामीण अंचलों की मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदाें भीड़ लगी रही। सजदा कर नमाज में दुआ के लिए हजारों हाथ उठे। नमाजियों ने मुल्क में अमन चैन और कौम की तरक्की के लिए दुआ की। शांतिपूर्ण नमाज संपन्न होने पर रहात की सांस ली।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें