Girls shed sweat in Kho-Kho competition
- फोटो : JPNAGAR
ज्ञान भारती इंटर कॉलेज का राष्ट्रीय सेवा योजना का पांचवें दिन का शिविर शनिवार को मौसम सही होने के कारण अवंतिका पार्क में लगाया गया। शिविर के प्रथम सत्र में छात्राओं ने अवंतिका पार्क शक्ति चौक से सफाई अभियान शुरू किया। ललिता देवी मंदिर परिसर में भी सफाई अभियान चलाकर साफ सफाई का संदेश दिया। दूसरे सत्र में छात्राओं के बीच कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में ए टीम ने बी टीम को पराजित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डा.अशोक कुमार कश्यप ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर से मानवता व सामाजिकता का विकास होता है। खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए सभी को खेलकूदों में भी प्रतिभाग करना चाहिए।