अमरोहा। वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यट ऑफ मेडिकल साईंसेज में एमबीबीएस और नर्सिंग छात्राओ के लिए आत्मरक्षा शिविर आयोजित हुआ। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 82 महिला और बालिकाओं को लक्ष्मीबाई नारी/बालिका शक्ति सम्मान से पुरस्कृत किया गया। चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि ने कहा कि अदम्य साहस और परिस्थितियों से लड़ते हुए हिमा दास, बछेंद्रीपाल, मैरी कॉम, किरन बेदी जैसी महिलाओ ने प्रतिभा को साबित किया है। प्रति कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि महिलाओं को सम्मान गौरव का प्रतीक है। स्कॉउट कमिश्नर अजय शर्मा और टीम ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस दौरान डॉ. पीयूष पांडेय, डॉ. एसएन साहू, अलका सिंह, अरूण गोस्वामी, सचिन, अंजलि शर्मा, डॉ. दीपाली, डॉ. नेहा, डॉ. संजीव भट, डॉ. ऐना ब्राउन आदि रहीं।