फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: झोलाछाप की लापरवाही से कटी युवती की अंगुली

Thu, 15 Aug 2024 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा। झोलाछाप की लापरवाही की वजह से युवती के हाथ में लगी मामूली चोट ने बड़ा रूप ले लिया। इलाज में लापरवाही के चलते आखिरकार उसकी अंगुली कटवानी पड़ी। झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव रहरई निवासी अमरीश ने बताया कि 19 जुलाई को बहन प्रीति मशीन से कपड़ा सिलाई कर रही थी। सिलाई करते समय उंगली में सुई लगकर टूट गई थी। सुई का कुछ हिस्सा अंगुली में ही टूट गया था। जिसके बाद परिजन रहरा में स्थित एक झोलाछाप के पास पहुंचे थे। झोलाछाप ने ऊपर से काटकर सुई का कुछ हिस्सा निकाल दिया, जबकि कुछ हिस्सा अंदर ही रह गया। उपचार करता रहा, लेकिन उंगली ठीक नहीं हुई। जब अंगुली गलने लगी तो ज्यादा परेशानी बढ़ी। अंगुली का एक्स-रे कराया गया। उसमें सुई दिखाई दी। इसके बाद उंगली काटकर ही युवती को बचाया गया। अमरीश ने रहरा थाने में तहरीर देकर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि जिस पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। उसका कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। जांच पूरी करने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें