फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बड़ी बहन के साथ बाजार गई छात्रा से छेड़खानी, आरोपियों को पकड़कर जड़े थप्पड़

Mon, 25 Sep 2023 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बहन के साथ बाजार गई छात्रा के साथ बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी कर दी। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों युवकों को मौके पर पकड़ लिया। जिसके बाद पीड़िता ने दोनों आरोपियों को कई थप्पड़ जड़ दिए। तभी आरोपी बाइक छोड़कर भाग निकले। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ये मामला अमरोहा नगर के बाजार का है। एक मोहल्ले में कारोबारी का परिवार रहता है। उनकी दो बेटियां शनिवार को बाजार गई थीं। घर वापस लौटते समय जैसे ही दोनों आजाद रोड पर पहुंचीं। तभी बाइक पर सवार दो युवक आ गए और छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम तरुण कुमार और आदेश कुमार बताया। छेड़खानी से नाराज छात्रा ने आरोपियों के गाल पर कई थप्पड़ जड़ दिए। जैसे ही छात्रा अपने परिजनों को फोन करने लगी तभी दोनों आरोपी बाइक छोड़कर मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपियों की बाइक को कब्जे में ले लिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें