फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फेसबुक पर प्यार के बाद शादी के लिए थाने पहुंची युवती

Thu, 09 May 2024 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का फेसबुक पर पास के गांव निवासी युवक से दोस्ती हो गई। यह दोस्ती प्यार में बदल गई। प्रेमी से शादी करने के लिए युवती थाने पहुंच गई। जबकि युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

युवती की जान-पहचान फेसबुक के जरिये कुछ दिन पहले एक युवक से हुई थी। इसके बाद फोन पर बातचीत होने लगी। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। दो वर्ष तक आपस में मिलते रहे और फोन पर बातचीत करते रहे। युवक ने शादी का वायदा कर लिया लेकिन बाद में प्रेमी की आर्मी में नौकरी लग गई। इसके बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया। वहीं युवती का कहना है कि जब से आर्मी में नौकरी लगी है। तभी से प्रेमी बदल गया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें