शनिवार को परिजनों ने युवती को साथ लेकर सीओ अरुण कुमार सिंह से मुलाकात की। युवती ने बाराबंकी की एक सामाजिक संस्था द्वारा विवाह का प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत किया, इसमें दोनों का पता व फोटो भी हैं। सीओ ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही फौजिंद्र के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जानकारी बाराबंकी पुलिस को भी दी गई है।