घर से निकली और 11 महीने तक आश्रमों में समय व्यतीत करने वाली युवती को परिजनों ने सहारा नहीं दिया। उसे घर में रखने से इनकार कर दिया। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए। सुपुर्दगी के लिए बुलाने पर परिजन बोले उनको ऐसी बेटी नहीं चाहिए।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती 11 महीने पूर्व घर से निकल गई थी। उसने प्रयागराज और ब्रजघाट आश्रमों में रहकर समय व्यतीत किया। युवती के पिता ने अपने मुरादाबाद निवासी दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने युवती बरामद की। जिसका पुलिस ने बुधवार को मेडिकल कराया। इसके बाद न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए। बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने युवती को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में देने के लिए बुलाया। मगर परिजनों ने साफ इनकार कर दिया। कह दिया कि 11 तक जिसके साथ रही, उसी के साथ चली जा।
सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वह बालिग थी। परिजनों के साथ ले जाने से इनकार करने पर वह प्रेमी संग चली गई।