फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: परिजनों के डांटने से नाराज युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। परिजनों के डांट से नाराज शाहपुर उर्फ पैगंबरपुर निवासी शमा परवीन (22) ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका शमा परवीन गांव के रहने वाले जहीर अहमद की बेटी थी। पेशे से किसान जहीर अहमद के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटी और एक बेटा है। शमा परवीन चार भाई बहनों में सबसे छोटी थी। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को किसी बात को लेकर परिजनों ने शमा परवीन को डांट दिया था। जिससे नाराज होकर उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें