ढबारसी। 18 वर्षीय युवक का रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग हो गया था और 20 दिन पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों में किसी बात को लेकर अनबन होनी शुरू हो गई थी। बुधवार को भी दोनों में कहासुनी हुई थी। जिसके बाद प्रेम विवाह करने वाली युवती ने आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन परिवार के लोगों की नजर नहीं पड़ी। हालत बिगड़ने पर गम्भीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की देर रात तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि यदि कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।